Tuesday, May 5, 2026
Home क्राइम Bloody Conflict : रायपुर में देर रात दो परिवारों के बीच खूनी...

Bloody Conflict : रायपुर में देर रात दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष…9 के खिलाफ FIR दर्ज…देखें VIDEO

479

रायपुर। Bloody Conflict : राजधानी में देर रात दो परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में महिला पुरूष सहित कई लोग घायल हो गये। रायपुर के गोल बाजार इलाके का पूरा मामला है। घटना के दौरान पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूरा मामला परिवार की आपसी प्रॉपर्टी के विवाद के चलते हुआ है। दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार के साथ पड़ोसी भी हैं। जिसमें एक तरफ करीब 7 लोग थे तो वहीं दूसरे तरफ करीब 4 लोग शामिल थे।

मारपीट के दौरान परिवार की युवतियां और महिलाएं भी थीं। उन पर भी पहले पत्थर से वार किया गया जिसमें उनका मुंह लहूलुहान हो गया इसके बाद कपड़े भी फाड़ दिए गए। जानकारी के मुताबिक रहमानिया चौक में महिला शहनाज खान और शेख सलीम का परिवार रहता है। दोनों परिवारों के बीच डेढ़-दो सालों से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। इनमें से शहनाज का बुटीक का काम है तो वहीं सलीम की प्लास्टिक सामान की दुकान गोलबाजार में है।

शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे के करीब सलीम (KHUNI SANGHARSH) समेत कुछ लोग शहनाज घर के नीचे खड़े हुए थे। तभी शहनाज ने नीचे उतरकर उनसे घर के सामने खड़े होने की वजह पूछी जिसके बाद बहसबाजी हो गई। इसके बाद पुरानी रंजिश के चलते मामला और बिगड़ गया और युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।

नोट- वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल है