Thursday, July 16, 2026
Home क्राइम Brawl Birthday Party : बड़ी खबर…! पूर्व पार्षद की बर्थडे पार्टी में...

Brawl Birthday Party : बड़ी खबर…! पूर्व पार्षद की बर्थडे पार्टी में खून…1 की मौके पर मौत 2 गंभीर…देखें VIDEO

385

ग्वालियर। Brawl Birthday Party : तीन सगे भाइयों को एक साथ मौत के घाट उतार देने की नियत से हमला किया था लेकिन मौके पर एक भाई की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। फायरिंग कर हमलावर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश चंदेल मौके पर पहुंचे। घटना ग्वालियर जनकगंज थाना क्षेत्र के सत्य नारायण की टेकरी इलाके का मामला।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्व पार्षद के जन्मदिन पार्टी में जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने तीन सगे भाइयों में से एक की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

सत्यनारायण टेकरी इलाके में पूर्व पार्षद शशि वर्मा के जन्मदिन की पार्टी मनाई जा रही थी। इस दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमलावरों ने तीन सगे भाइयों को एक साथ मौत के घाट उतार देने की नियत से हमला किया था लेकिन मौके पर एक भाई की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज (Brawl Birthday Party) कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।