Saturday, July 27, 2024
HomeBreakingBreaking : मोटिवेशन स्पीकर विवेक बिंद्रा पर लगे गंभीर आरोप..पत्नी से मारपीट...

Breaking : मोटिवेशन स्पीकर विवेक बिंद्रा पर लगे गंभीर आरोप..पत्नी से मारपीट और…

न्यूज डेस्क । मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा एक मामले में बुरे फंस गए हैं। विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी को पीटने का आरोप लगा है। जिसके तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाी गई है। बता दें कि विवेक की शादी 6 दिसंबर 2023 को यानिका के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के एक हफ्ते बाद ही विवेक ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा के सेक्टर 126 थाने में दर्ज कराय।. इसमें उन्होंने कहा कि उनकी बहन यानिका की शादी ललित मानगर होटल में 6 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा से हुई थी। विवेक बिंद्रा नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी सेक्टर 94 में रहते हैं। विवेक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे पत्नी के साथ झगड़ा करते दिख रहे है।

वैभव क्वात्रा ने कहा कि 7 दिसंबर की सुबह करीब तीन बजे विवेक बिंद्रा अपनी मां से बहस कर रहे थे। इस दौरान बहन यानिका ने बीच बचाव किया तो विवेक ने बहन को कमरे में बंद कर दिया और गाली-गलौज की,इसके बाद मारपीट की, जिससे यानिका के पूरे शरीर पर घाव हो गए। यानिका कानों से ठीक से सुन भी नहीं पा रही है। वह दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 427 और 325 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments