Saturday, March 14, 2026
Home पुलिस Breaking: सीएम का एक ट्वीट…. और इधर थाने में तस्वीर के साथ...

Breaking: सीएम का एक ट्वीट…. और इधर थाने में तस्वीर के साथ बजा राज्य गीत, VIDEO…

417

कोरबा। सूबे के मुखिया ने हर सरकारी दफ्तर में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर की अनिवार्यता को लेकर ट्वीट किया तो कैप्टन कूल भोज राम पटेल ने इसका पालन करने सभी थाना चौकियों को निर्देश दिया। एसपी के निर्देश का पालन करते हुए जिले के बालको थाना में तस्वीर लगाकर राज्यगीत की शुरुवात की गई।

जी हां सूबे के मुखिया के एक ट्वीट पर बालको थाना प्रभारी विजय चेलक ने थाना में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाकर राज्य गीत की प्रस्तुति देकर प्रदेश का पहला थानेदार बन गया है। दरअसल इसके पहले ही छत्तीसगढ़ के आइडियल कहे जाने वाले पुलिस कप्तान भोज राम पटेल ने राज्यगीत के साथ ड्यूटी की शुरुवात करने का निर्देश जारी किया था। इसे लेकर एसपी ने कहा था कि, “छत्तीसगढ़ राज्य हमारी मां के समान है. ड्यूटी की शुरुआत में ही यदि मां की वंदना की जाए ,तो इससे अच्छी बात क्या होगी. छत्तीसगढ़ का राज्य गीत हमारे राज्य की अस्मिता का प्रतीक तो है ही, साथ ही इसके गायन से बन्धुत्व, प्रेम और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति अगाध श्रद्धा का भाव पैदा होता है.” एसपी ने बताया कि, “कानून व्यवस्था का पालन और अन्य आवश्यक ड्यूटी के दौरान उक्त आदेश प्रभावी नहीं होगा.” इसके पालन में जिले के सभी थाना चौकियों में पहले से ही राज्य गीत के साथ ड्यूटी की शुरुवात हो रही थीं। अब जब सीएम ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ महतारी का तस्वीर लगाने की बात कही तो कैप्टन कूल कैसे पीछे रहते । फिर क्या था कप्तान ने सीएम का मान रखने और छत्तीसगढ़ के अस्मिता का सम्मान रखने सभी थाना चौकी प्रभारियो को छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाने की  निर्देशित किया।  कप्तान के आदेश का पालन करते हुए बालको थाना प्रभारी विजय चेलक  ने तस्वीर के साथ राज्य गीत गाकर बाजी मार ली है।

सीएम भूपेश बघेल ने किया था ट्वीट

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। आगे ट्वीट में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके।

 

देखें वीडियो…