Tuesday, March 17, 2026
Home Uncategorized BREAKING : अपोलो अस्पताल के ICU में लगी आग, अफरातफरी का माहौल,...

BREAKING : अपोलो अस्पताल के ICU में लगी आग, अफरातफरी का माहौल, धुआं उठते देख मच गई भगदड़

211

बिलासपुर । अपोलो अस्पताल (Apollo Hospitals)के ICU में आग लग गई. आग लगने की वजह से अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।वही ICU में भर्ती मरीजों को आननफानन में दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन अलर्ट हो गया। वार्ड से मरीजों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल में एंट्री बंद कर दी गई। साथ ही फायर बिग्रेड और पुलिस को खबर दी गई। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

जिस वक्त इस वार्ड में आग लगी उस समय वहां मरीज भर्ती थे। धुआं उठते देखकर तत्काल उन्हें हटाया गया। साथ ही उनके परिजनों को भी बाहर किया गया। आग लगने की खबर मिलते ही वार्ड में भगदड़ मच गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन अलर्ट हो गया। वार्ड से मरीजों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल में एंट्री बंद कर दी गई। साथ ही फायर बिग्रेड और पुलिस को खबर दी गई। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।