Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: इस थाने में गिरी गाज ..3 पुलिसकर्मी हुए घयाल, अस्पताल में...

Breaking: इस थाने में गिरी गाज ..3 पुलिसकर्मी हुए घयाल, अस्पताल में भर्ती…

276

[28/06, 16:45] The Duniyadari. com: जनकपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जिले के विकासखंड भरतपुर में बुधवार को जनकपुर के थाने में आकाशीय बिजली गिरने से पुलिस के तीन जवान घायल हो गये है। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, जनकपुर में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है। जिसकी वजह से महिला आरक्षक सहित तीन जवान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को थाना प्रभारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा दिया है।

थाने में बिजली गिरने की घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से कम्प्यूटर और वायरलेस सेट खराब हो गया है। इसके अलावा एक महिला आरक्षक को कान में कम सुनाई दे रहा है। दूसरे आरक्षक के हाथ मे जलन हो रही है। जिन्हें उपचार के लिए हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया।