Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking कोरबा अमृतसर ट्रेन अब सप्ताह में 04 दिन चलेगी… ऊर्जानगरी को...

Breaking कोरबा अमृतसर ट्रेन अब सप्ताह में 04 दिन चलेगी… ऊर्जानगरी को मिली सौगात…

1184

रायपुर । उर्जानगरी वासियों को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सप्ताह में तीन चलने वाली अमृतसर एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन चलाने की मंजूरी दी है।

बता दें कि रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से होकर जाने वाली 18237 / 18238कोरबा–अमृतसर त्रि – साप्ताहिक ट्रेन की सुविधा सप्ताह में 03 दिन मिल रही है।इस गाड़ी का परिचालन विस्तार करके सप्ताह में 04 दिन किया गया हैं। गाड़ी संख्या 18237 कोरबा – अमृतसर ट्रेन कोरबा से दिनांक 17 फरवरी, 2022 से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, *गुरुवार* एवं शुक्रवार को चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर – बिलासपुर ट्रेन अमृतसर से दिनांक 19 फरवरी,2022 से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, *शनिवार* एवं रविवार को चलेगी ।