Sunday, November 8, 2026
Home छत्तीसगढ़ BREAKING :गणतंत्र दिवस पर इस जिले के CMO को मिला निलंबन का...

BREAKING :गणतंत्र दिवस पर इस जिले के CMO को मिला निलंबन का इनाम, पढ़े क्या है कनेक्शन…

578

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। गणतंत्र दिवस के दिन ही नगर पालिका गरियाबंद के सीएमओ को मंत्री शिव डहरिया ने निलंबित कर दिया।

दरअसल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने नगर पालिका गरियाबंद के सीएमओ को पेंशनर संघ के लिए जमीन का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने निर्देश का पालन नहीं किया। ध्वजारोहण करने गरियाबंद पहुंचे मंत्री शिव डहरिया ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।