Breaking: मनीष शर्मा बनें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष…राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

692

कोरबा। राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए बालकल्याण के अध्यक्ष व सदस्यों को नियुक्ति आदेश जारी किया। जारी आदेश के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष शर्मा को बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया है।

 

बता दें कि राज्य सरकार ने राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुसंशा पर किशोर न्याय बोर्ड/ बाल कल्याण के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 11 जिले के सदस्यों के साथ 6 जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की है। जिसमें कोरबा जिला के अध्यक्ष पद के लिए रानी रोड कोरबा निवासी मनीष शर्मा को बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

देखें आदेश…