Saturday, August 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: 10 जनपथ में सोनिया गांधी से मुलाकात कर लौटे टीएस...

Breaking: 10 जनपथ में सोनिया गांधी से मुलाकात कर लौटे टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बदले जाने के सवाल पर कहा. हाईकमान ने मुझसे पूछा नहीं, पूछेंगे तो राय रखूंगा

387

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। दो दिन पहले ही पीसीसी अध्यक्ष को बदले जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से 10 जनपथ में हुई मुलाकात के बाद दिनभर छत्तीसगढ़ की राजनीति में गहमा गहमी बनी रही।

हालांकि देर शाम रायपुर पहुंचे सिंहदेव ने साफ कर दिया कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी, उनसे कोई राजनैतिक चर्चा नहीं हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी शैलजा से भी मुलाकात हुई है। उनसे कई विषयों पर चर्चा हुई है।

0-शराब बंदी पर कही ये बात

शराब बंदी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, शराब बंदी का निर्णय लेना बहुत कठिन है। मुख्यमंत्री के स्तर पर कोई फैसला हो पाएगा। राज्य सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। राज्यों में अध्ययन के लिए टीम जा रही है। शराब बंदी को लेकर 2018 के पहले भी मंथन हुआ था। हम जानते हैं इस निर्णय को लागू करना कठिन है, यह राज्य के राजस्व से जुड़ा मामला है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ बदले जाने की चर्चा पर कहा कि, इस विषय पर हाईकमान ने मुझसे पूछा नहीं है, अगर मुझसे पूछेंगे तो मैं अपनी राय रखूंगा।