Monday, April 13, 2026
Home Breaking Breaking : 34 लाख ले गए आईटी की टीम.. भगत ने लगाया...

Breaking : 34 लाख ले गए आईटी की टीम.. भगत ने लगाया आदिवासियों के आवाज को दबाने का आरोप…

393

रायपुर। पांच दिनों तक चली आयकर छापेमारी के बाद अफसर आज अमरजीत भगत के ठिकानों से वापस लौटे। उसके बाद शाम मीडिया से चर्चा करते हुए का उन्होंने कहा कि आदिवासियों की आवाज दबाने की कोशिश के तहत ये कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि आयकर के अधिकारी 7 लाख नगद रायपुर और 27 लाख नगदी अंबिकापुर के घर से जब्त कर ले गए हैं। पूरे 5 दिन कार्यवाही करने के बावजूद टैक्स से संबंधित सारे दस्तावेज सही मिले है। कस्टम मिलिंग को हम न डायरेक्ट ऑपरेट नहीं करते है। ये सिर्फ आदिवासियों को परेशान करने की साजिश है।