Friday, March 13, 2026
Home Breaking Breaking News: कांग्रेस MLA ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी

Breaking News: कांग्रेस MLA ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी

131

महासमुंद– बलौदाबाजार हिंसा मामले में जब से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता पक्ष पर सवालिया निशान लगा रही है। इसी बीच खल्लारी कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

दरअसल छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भिलाई विधानसभा के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर आज महासमुंद के राजीव भवन मे कांग्रेस ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित किया।

मीडिया से बात करते हुए खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, भाजपा जब भी सत्ता में आती है, तब बदले की राजनीति करती है। यही वजह है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बलौदा बाजार के कलेक्टर कार्यालय के आगजनी की घटना में विधायक देवेंद्र यादव की कोई भूमिका नहीं थी।

उन्होंने बताया कि देवेंद्र यादव बस पांच मिनट के लिए मिलकर अपना समर्थन देकर वापस आ गये थे। जिस प्रकार विधायक देवेन्द्र यादव को बयान देने के बहाने बुलाकर गिरफ्तार किया गया है उसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।

भाजपा अपनी विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस के लोगो को फंसा व बदनाम करने की साजिश कर रही है। इस लड़ाई को हम सदन तक लड़ेंगे। सरकार अगर विधायक देवेंद्र यादव व अन्य निर्दोषों को निशर्त रिहा नहीं करती है तो आगामी 24 अगस्त को कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेंगी और उसके बाद उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।