Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS : कांट्रेक्टर ने जमा किया फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, 33...

BREAKING NEWS : कांट्रेक्टर ने जमा किया फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, 33 करोड़ का टेंडर निरस्त

280

The Duniyadari:बिलासपुर- केंद्र सरकार प्रवर्तित योजना जल जीवन मिशन के तहत हरदी-भटचौरा 33 करोड़ रुपए का मल्टी विलेज का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। वजह ये कि कांट्रेक्टर द्वारा फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के सहारे टेंडर हासिल कर लिया गया था। शिकायत शासन स्तर पर की गई थी, जिसमें दस्तावेजों की पड़ताल के बाद मामला खुला। अब कांट्रेक्टर पर एफआईआर की तैयारी की जा रही है।

कांट्रेक्टर विजय सालुंके ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के सहारे 33 करोड़ रुपए के मल्टी विलेज का टेंडर हासिल कर लिया था। मामला खुलने के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यह टेंडर निरस्त कर दिया गया। दरअसल, इस मामले की शिकायत रायपुर में की गई थी। यह बताया गया था कि कांट्रेक्टर ने तय मापदंडों को पूरा करने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगा दिया है।

शिकायत होने के बाद शासन स्तर पर दस्तावेजों की छानबीन की गई। नगरीय निकाय के नाम से जारी अनुभव प्रमाण पत्र में जब संबंधित निकाय से जांच टीम ने संपर्क किया, तब वहां से पता चला कि ऐसा कोई अनुभव प्रमाण पत्र जारी ही नहीं किया गया है। कांट्रेक्टर से भी पड़ताल की गई, लेकिन उसने विभागीय उच्चाधिकारियों को काेई संतोषजनक जवाब नहीं दिया.