Saturday, October 24, 2026
Home पुलिस Brutal Auto Driver : उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी...

Brutal Auto Driver : उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला आटो ड्राइवर गिरफ्तार

574

उज्जैन। Brutal Auto Driver : उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ जो कुछ हुआ उससे इंसानियत शर्मसार है। इस सिलसिले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें 12 साल की उस बच्ची के साथ दरिंदगी दिखाई दे रही थी।

बच्ची दरिंदगी के बाद अर्धनग्न हालत में करीब ढाई घंटे तक भटकती रही। पीड़िता आठ किलोमीटर तक पैदल चली। आखिर में महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची को मदद मिल पाई।

सीसीटीवी वीडियो उज्जैन के तिरुपति ड्रीम्ज कॉलोनी का बताया जाता है। वीडियो में दिख रहा एक शख्स बच्ची से कुछ पूछताछ कर रहा है, लेकिन बदहवास बच्ची हड़बड़ाकर आगे बढ़ जाती है। पीड़िता के मुताबिक, जीवन खेरी में वो ऑटो पर बैठी थी। जीवन खेरी से दांडी आश्रम तक के आठ किलोमीटर लंबे मार्ग के तमाम  CCTV फुटेज खंगाले गए और आखिरकर पुलिस ने राकेश नाम के 38 साल के आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

राकेश के ऑटो पर पुलिस को खून के धब्बे भी मिले हैं। राकेश के तीन साथी ऑटो ड्राइवरों को भी पुलिस ने इस केस के सिलसिले में पकड़ा है। आरोपी पर कानूनी शिकंजा ऑटो पर मिले खून के धब्बों की फॉरेंसिंक जांच की जा रही है।