Wednesday, March 4, 2026
Home छत्तीसगढ़ By Election 2022 : भानुप्रतापुर उप चुनाव के पहले पलटा पांसा, बीजेपी...

By Election 2022 : भानुप्रतापुर उप चुनाव के पहले पलटा पांसा, बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद को कांग्रेस ने बताया रेप का आरोपी…

299

रायपुर। Bhanupratappur By Election 2022 : भानुप्रतापपुर उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है वहीँ 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। कांग्रेस और भाजपा इस चुनाव को जीतने के लिए जोरों शोरों से जुट गई है। लेकिन उप चुनाव के पहले ही बड़ा सियासी संग्राम हो गया। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर बड़ा आरोप लगाया है।

 

कांग्रेस ने ब्रम्हानंद नेताम पर आरोप लगाते हुए उन्हें पॉक्सो एक्ट का आरोपी बताया है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड में पॉक्सो एक्ट का आरोपी बताया है। मोहन मरकाम ने ब्रम्हानंद नेताम को रेप का आरोपी बताया है और यह भी कहा है कि उन्होंने ये जानकारी अपने नामांकन फॉर्म में छिपाई है।

अब इस बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सवाल करते हुए ट्वीट किया है और लिखा – 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को #भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया?