The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी छात्रों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और लगातार कोशिशों का नतीजा है।
CM साय ने कहा, “आपने अपने परिश्रम और आत्मविश्वास से सफलता की नई मिसाल कायम की है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप आने वाले समय में शिक्षा, नवाचार, विज्ञान, खेल, कला समेत हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे।”
*अभिभावकों और शिक्षकों को भी दी शुभकामनाएं*
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अभिभावकों और शिक्षकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और लगातार सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
CM ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल, कामयाब और प्रेरणादायक भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं और उनकी तरक्की से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा।















