CG : नक्सलियों का शहीदी सप्ताह कल से,    कांकेर में सड़क पर लिखकर किया ऐलान, सुरक्षाबलों को किया गया अलर्ट

324

रायपुर/ कांकेर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सली संगठन ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने  का ऐलान किया है। कांकेर में सड़क पर लिखकर लोगों से शहीदी सप्ताह सफल बनाने की मांग की है। जिसके बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कांकेर के  सरंडी के बाजारपारा की सड़क पर शहीदी सप्ताह मनाने की बात लिखी गई थी। इसकी जानकारी जब लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

इसके अलावा कई इलाकों में पर्चे भी फेंके गए हैं। नक्सलियों की किसकोडो एरिया कमेटी की ओर से फेंके गए इन पर्चों में नव जनवादी क्रांति को आगे बढ़ाने और जवानों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘समाधान’ को हराने की बात कही गई है।

पुलिस ने नक्सली पर्चे जब्त किए

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पर्चों को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम ना दे सके। इसके लिए  सर्चिंग तेज कर दी गई  है।