Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG : शादी का झांसा देकर शादीशुदा आरक्षक ने युवती से किया...

CG : शादी का झांसा देकर शादीशुदा आरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

464

Demo

जांजगीर-चांपा। CG CRIME : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम डंडेश्वर बंजारे है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी खुद को तलाकशुदा बताकर युवती को शादी करने का झांसा देता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहा. लेकिन जब आरक्षक की सच्चाई युवती के सामने आई तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई. पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई.

 

यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है.पीड़ित युवती ने पामगढ़ थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस लाइन में पदस्थ कॉन्स्टेबल डंडेश्वर बंजारे निवासी नरियरा से उसकी जान पहचान हुई थी. इस दौरान उसने खुद को तलाकशुदा बताया और युवती से शादी करने की बात कही. इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसके साथ बलात्कार करता रहा. इस बीच युवती को पता चला कि कॉन्स्टेबल शादी शुदा है और उसका तलाक नहीं हुआ है. जिसके बाद इसकी शिकायत पीड़िता ने पामगढ़ थाने में दर्ज कराई. शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया. इस मामले में आरोपी को 3 दिसम्बर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.