Friday, March 29, 2024
HomeदेशTwin sisters: जुड़वां बहनों को भा गया एक ही दुल्हा, पिंकी और...

Twin sisters: जुड़वां बहनों को भा गया एक ही दुल्हा, पिंकी और रिंकी ने कर ली शादी…फिर

मुंबई। Twin sisters fell in love with same bridegroom महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली। बचपन से ही दोस्तों की तरह रहीं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं। मालशिरस में यह शादी हुई। दोनों बहनें IT इंजीनियर हैं।

Twin sisters fell in love with same bridegroom दोनों ने अतुल नाम के लड़के से शादी का फैसला किया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं, क्या यह शादी कानूनी तौर पर जायज है? फिलहाल, पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Twin sisters fell in love with same bridegroom मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है। मूल रूप से वह मालशिरस तालुका का रहने वाला है। पिंकी और रिंकी के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बहनें मां के साथ मालशिरस तालुका में आकर रहने लगीं।

ऐसे जुड़वां बहनों के करीब आया अतुल

Twin sisters fell in love with same bridegroom पिता की मौत के बाद से बहनों की मां भी बीमार रहने लगीं। कुछ दिनों पहले उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस दौरान अतुल ने उनकी मां को अस्पताल ले जाने में मदद की। फिर धीरे-धीरे अतुल, पिंकी और रिंकी के करीब आ गया। अब तीनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली है।

Twin sisters fell in love with same bridegroom इनकी शादी का वीडियो वायरल हुआ तो ही एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे के खिलाफ धारा 494 के तहत केस दर्ज कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments