Saturday, October 10, 2026
Home Breaking CG BREAKING: हवलदार ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को बनाया ठगी का शिकार, एसीबी...

CG BREAKING: हवलदार ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को बनाया ठगी का शिकार, एसीबी में पदस्थापना बताकर बनाता था शिकार

249

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी रायपुर से ठगी का मामला सामने आ रहा है. ये ठगी किसी और ने नहीं बल्कि पुलिस विभाग के ही हवलदार ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जमीन बेचने के नाम पर ठगा है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी हवलदार जयदेव वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. हवलदार जयदेव ने लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को ठगी का शिकार बना चूका है.

वर्ष 2019 में भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. आरोपी स्वयं को एसीबी में पदस्थ होना बताकर धौंस देता था. वर्तमान में वह लोक आयोग में पदस्थ था.