Monday, August 24, 2026
Home Breaking CG BREAKING : अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द PM मोदी के दौरे को...

CG BREAKING : अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द PM मोदी के दौरे को देखते हुए…

215

The Duniyadari: बिलासपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में जिला कलेक्टर अवनीश कुमार शरण और एसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन की सभी तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रधानमंत्री के प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं, जिससे तैयारियों में कोई कमी न रह जाए। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि पीएम मोदी के दौरे से पहले कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 30 मार्च को बिलासपुर के बिल्हा के मोहभट्ठा क्षेत्र में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी सीधा संवाद करेंगे।