Thursday, May 14, 2026
Home Breaking CG BREAKING: पांच साल की लापता बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में...

CG BREAKING: पांच साल की लापता बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में मिली…

166

The Duniyadari: बिलासपुर.बिलासपुर में पांच साल की लापता बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। शव को देखकर मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्ची सोमवार की शाम खेलते-खेलते गायब हुई थी। उसकी लाश निर्माणाधीन कॉलोनी की छत में मिली है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार गीतांजली सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी है। यहां कॉलोनी का विस्तार चल रहा है। जहां मकान का निर्माण किया जा रहा है।

इस कॉलोनी में कोनी क्षेत्र के ग्राम सेमरताल निवासी मजदूर काम करते हैं और परिवार सहित रहते हैं। मजदूर की पांच साल की बेटी है, जो सोमवार की शाम से लापता थी।

मंगलवार की सुबह मासूम बच्ची की लाश नग्न हालत में मिली है। उसके सिर में चोट के निशान है और बच्ची खून से लथपथ निर्माणाधीन मकान के छत पर पड़ी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ पहले रेप की गई है, जिसके बाद उसकी हत्या की आशंका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।