Monday, November 2, 2026
Home Breaking CG BREAKING :पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे घर ED की रेड,...

CG BREAKING :पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे घर ED की रेड, सुबह से चल रही कार्रवाई

294

The Duniyadari:सुकमा- छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के घर और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी ED की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह-सुबह पहुंची है।

कांग्रेस नेताओं से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी वर्तमान

में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हैं। अधिकारियों की टीम हरीश कवासी के घर दस्तावेज खंगाल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ी संख्या में CRPF जवान उनके घर के बाहर मौजूद हैं।