Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Breaking: पूर्व सीएम रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह...

CG Breaking: पूर्व सीएम रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- तुरंत सुनवाई की जरूरत नहीं

328

बिलासपुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे आईआरएस अफसर अमन सिंह की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने उनसे निचली अदालत में जाने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि प्रकरण की तुरंत सुनवाई की जरूरत नहीं दिखती है।

CG Breaking: बता दें कि आईआरएस अफसर अमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति सहित कई मामलों में केस दर्ज हैं। अग्रिम जमानत याचिका पर जस्टिस राकेश मोहन पांडे की एकल पीठ ने सुनवाई की। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी अमन सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।