Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking CG BREAKING: बैडमिंटन एकेडमी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

CG BREAKING: बैडमिंटन एकेडमी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

202

The Duniyadari: रायपुर- शहर के सप्रे स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक पहली बार एकेडमी में बैडमिंटन खेलने आया था।

कुछ देर खेलने के बाद वह कोर्ट से बाहर आकर बैठा और अचानक जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला और उसका मोबाइल फोन भी बंद था, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों और स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है। यह हादसा एकेडमी में सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है।