Saturday, October 31, 2026
Home Breaking CG BREAKING : महिला मजदूर ने किया सुसाइड, प्लांट अंदर में मिली...

CG BREAKING : महिला मजदूर ने किया सुसाइड, प्लांट अंदर में मिली लाश

222

The Duniyadari: दुर्ग- जिले से महिला मजदूर के आत्महत्या का मामला सामने आया है. एनएसपीसीएल पुरैना के पावर प्लांट के अंदर कार्यरत महिला मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलाहाल पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, एनएसपीसीएल पुरैना के पावर प्लांट में 54 साल की रामेश्वरी साहू करीब 15 साल काम कर रही थी. रामेश्वरी ने प्लांट के अंदर ही कार्य स्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. आत्महत्या का कारण अबतक सामने नहीं आ पाया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है. नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि एनएसपीसीएल प्लांट में कार्यरत महिला मजदूर रामेश्वरी साहू उम्र 54 वर्ष डुंडेरा निवासी में आज शाम को प्लांट के अंदर ही कार्य स्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया.