CG Breaking: भाजपा नेता असीम राय की हत्या के मामले में 12 गिरफ्तार,सुपारी किलिंग का मामला, फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी

0
69

कांकेर। CG Breaking: कांकेर जिले के पखांजूर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय हत्याकांड मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआईटी की पकड़ से बाहर है।

 

 

सूत्रों की माने तो राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी। इसको लेकर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था।

 

दरअसल असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था। इससे पहले ही असीम राय की हत्या करवा दी गई। थोड़ी देर में एसपी कांकेर प्रेसवार्ता में मामला का खुलासा करेंगे।