Monday, October 19, 2026
Home Breaking CG BREAKING: 23 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, आईटीआई पास युवाओं के...

CG BREAKING: 23 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, आईटीआई पास युवाओं के लिए 50 पदों पर भर्ती का मौका

112

The Duniyadari: एमसीबी। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मनेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में 23 मार्च 2026 को रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जहां निजी कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी परिशराम ह्यूमन रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। कंपनी की ओर से मीटर इंस्टॉलेशन के लिए 50 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 15 हजार से 20 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में की जाएगी।

इस पहल से आईटीआई पास युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार हासिल करने का अच्छा अवसर मिलेगा। जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार मेला पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/⁠� या गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध “CG Rojgar” पंजीयन ऐप के माध्यम से अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने जिले के योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं और अपने करियर को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।