Saturday, October 10, 2026
Home Breaking CG BREAKING: हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप लूटे, जेवरात की कीमत 6...

CG BREAKING: हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप लूटे, जेवरात की कीमत 6 करोड़ रुपए

301

बलरामपुर– जिले के रामानुजगंज में राजेश ज्वेलर्स में लूटपाट की वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े तीन हथियारबंद अज्ञात लुटेरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, दुकान में बैठे संचालक के ऊपर हमला करते हुए तीन लोग दुकान के अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पैसे लेकर वहां से फरार हो गए. लोगों ने बताया कि तीनों लुटेरे रामानुजगंज शहर से लगे झारखंड सीमा की ओर भागे हैं. घटना की सूचना के बाद सीमा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है. बता दें कि बीते कुछ महीने पहले ही इसी शहर में अन्य ज्वेलरी दुकान पर लूटपाट की घटना हुई थी. लगातार इस तरह की घटना से क्षेत्रवासी समेत पुलिस भी परेशान हैं.

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. जल्द ही आरोपियों को पुलिस पकड़ने में सफलता हासिल करेगी.