Saturday, October 31, 2026
Home Breaking CG BREAKING: बलौदाबाजार में फिर हिंसा भड़काने की साजिश, हनुमान मंदिर में...

CG BREAKING: बलौदाबाजार में फिर हिंसा भड़काने की साजिश, हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की खबर

337

बलौदाबाजार –  जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां असमाजिक तत्वों ने एक मंदिर में तोड़फोड़ कर दी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है। जहां गिधौरी में महानदी के पास स्थित हनुमान मंदिर है। जहां कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, आज सुबह कुछ लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे हुए थे। यहां देखा कि मंदिर में किसी ने तोड़फोड़ की है। जिसके बाद आक्रोश लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो मंदिर पूरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तालाशी की जा रही है। हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि आखिर असामाजिक तत्वों ने इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया है।