Wednesday, September 30, 2026
Home Breaking CG BREAKING: गर्ल्स हॉस्टल में टीचर पति को बुलाती थी अधीक्षिका,...

CG BREAKING: गर्ल्स हॉस्टल में टीचर पति को बुलाती थी अधीक्षिका, दोनों सस्पेंड

313

कोंडागांव-  गर्ल्स हॉस्टल में अधीक्षिका के पति को एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा है। नियम विरुद्ध तरीके से अधीक्षिका ने अपने शिक्षक पति को हॉस्टल बुला लिया था और रात को भी रुकने का नियम न होने के बावजूद पति को अपने साथ रखा था। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान दोनों को रंगे हाथों पकड़ा।

एसडीएम के प्रतिवेदन के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पूरा मामला प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोंडागांव का है। यहां छात्रावास अधीक्षिका के चार्ज में सहायक शिक्षक एलबी नीता मंडावी है। उनके पति नरसिंह मंडावी भी सहायक शिक्षक है। वर्तमान में वे सहायक शिक्षक सह छात्रावास अधीक्षक बालक आश्रम कारसिंग के पद पर पदस्थ है।

छात्रावास हेतु नियम है कि छात्रावास अधीक्षिका यदि अपने परिवार के साथ निवासरत है तो छात्रावास और निवास का प्रवेश द्वार अलग-अलग होना चाहिए। इसके साथ ही शाम 6 से सुबह 6 तक महिला छात्रावास में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन कर सहायक शिक्षक आए दिन अपनी पत्नी से मिलने रात को प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में जाते थे।