Saturday, April 11, 2026
Home पुलिस CG Crime: चेकिंग पॉइंट की भनक लगते ही 24 लाख का गांजा...

CG Crime: चेकिंग पॉइंट की भनक लगते ही 24 लाख का गांजा पिकअप में छोड़ भाग निकले आरोपी, तस्करों की तलाश जारी

240

बिलासपुर। CG Crime: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिकअप में सब्जियों के बीच छिपाकर कर लाए जा रहे लाखों का गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के चेकिंग पॉइंट की भनक लगते ही आरोपी पिकअप को छोड़ जंगल में भाग निकले। मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाई थी इस बीच पिकअप वाहन आते दिखा। पुलिस को देखकर आरोपी पिकअप को लावारिश छोड़ कर ग्राम बरर जंगल की ओर भाग निकले।

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में 7 बोरियों में एक एक किलो का पैकेट बनाकर रखे गए बोरियों में 35.35 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बेलगहना पुलिस ने वाहन समेत गांजा जब्त किया है। ज़ब्त गांजे की कीमत करीब 24. 50 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल नाकबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी है।