Thursday, April 25, 2024
Homeछत्तीसगढ़CG Crime:  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के बड़े बुकी सतनाम ने किया...

CG Crime:  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के बड़े बुकी सतनाम ने किया सरेंडर, दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रायपुर/भिलाई। CG Crime:  छत्तीसगढ़ के भिलाई कोहका क्षेत्र में चल रहे महादेव एप्प सट्टे पर दुर्ग पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महादेव ऑनलाइन सट्टा से जुड़े अब तक के सबसे बुकी सतनाम सिंह ने दुर्ग पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है।

CG Crime:  दुबई भागने की फैलाई अफवाह

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, महादेव ऐप के बड़े बुकी सतनाम सिंह की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी, लेकिन अक्टूबर में पुलिस ने महादेव सट्टा पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें सतनाम फरार हो गया था। इसके बाद से वह अलग – अलग जगह बदल कर रह रहा था। कई राज्यों में छिपकर रहा और उसने अफवाह भी फैलाई थी कि वह दुबई चला गया है।

CG Crime:  इसके बावजूद पुलिस ने जांच धीमी नहीं की। और सतनाम से जिनके भी संपर्क थे उनकी कॉल डिटेल्स निकलकर पुलिस उसका पीछा करती रही। इससे वह सरेंडर करने के लिए मजबूर हो गया। जिसके बाद पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और पासपोर्ट मिला। पूछताल में पता चला कि आरोपी सतनाम सिंह दुबई गया ही नहीं, वह भारत में ही अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था।

CG Crime:  पुलिस ने पहले चार आरोपियों को किया था गिरफ्तार

CG Crime:  बता दें कि, 22 अक्टूबर 2022 को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका में महादेव ऐप की एक ब्रांच पकड़ाई थी। जिसमें पुलिस को आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल और बैंक खाता व एटीएम मिला था। इसके बाद जांच में पता चला कि इसमें करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी किये गए थे।

CG Crime: पकड़े गए आरोपी के नाम मुकेश कुमार, दीपक और श्रीकांत बताया था कि जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह के साथ मिलकर वह लोग काम करते हैं। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments