Wednesday, October 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG CRIME :महिला डॉक्टर से युवक ने की मारपीट, कार लूटकर फ़रार.

CG CRIME :महिला डॉक्टर से युवक ने की मारपीट, कार लूटकर फ़रार.

285

The duniyadari बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में महिला डॉक्टर से मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है. महिला डॉक्टर की कार रोककर युवकों ने पहले गाली-गलौच और मारपीट की. फिर ड्राइवर को धमकाकर कार लूटकर फरार हो गए.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. बताया जा रहा कि महिला डॉक्टर अंजनी यादव कोनी से बिल्हा जा रही थी. इस दौरान चकरभाठा थाना क्षेत्र के टाटा शो-रूम के पास दो युवकों ने रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.