Saturday, March 14, 2026
Home क्राइम CG Crime: गौ तस्करों की गाड़ी ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौके पर...

CG Crime: गौ तस्करों की गाड़ी ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौके पर मौत

331

राजनांदगांव। CG Crime: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बाघनदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गौ तस्करों ने अपनी गाड़ी से एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। हादसे में पुलिसकर्मी शिवकुमार मांडवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मवेशी तस्कर महाराष्ट्र की ओर भाग निकले। राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है।

CG Crime: जानकारी के अनुसार मृतक शिवकुमार मांडवी का परिवार पहले अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में निवास करता था। वह अपने पिता के साथ नक्सली संगठन में जुड़ा था। लगभग 12 वर्ष पहले शासन की योजना का लाभ उठाते हुए दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद शिवकुमार को पुलिस की नौकरी मिली थी। पुलिस लाइन से दो दिन पूर्व ही शिव कुमार ने बागनदी थाना में ज्वाइनिंग ली थी।