Thursday, October 22, 2026
Home Breaking CG CRIME: Google Pay से पैसा निकाल रहा चोर, FIR दर्ज…

CG CRIME: Google Pay से पैसा निकाल रहा चोर, FIR दर्ज…

257

जगदलपुर में बाजार गए एक युवक का फोन चोरी हो गया। वहीं कुछ दिन बाद उसके गूगल पे से करीब 72 हजार 900 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो गया। युवक ने सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आसना के रहने वाले संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। कुछ दिन पहले जगदलपुर के संजय मार्केट गए हुआ था। यहां बाजार में फोन चोरी हो गया। दूसरा सिम लिया।

सिम एक्टिवेट होने के बाद फोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुए हैं, जिसमें 68 हजार रुपए, 33 सौ रुपए और 2 बार 800- 800 रुपए ट्रांजेक्शन हुए हैं। एक अनजान नंबर से बार-बार वॉट्सऐप पर कॉल किया जा रहा है। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।