Sunday, March 22, 2026
Home क्राइम CG CRIME NEWS : पूर्व सरपंच को गंभीर हालत में नक्सलियों ने...

CG CRIME NEWS : पूर्व सरपंच को गंभीर हालत में नक्सलियों ने छोड़ा, दूसरी बार किया था अपहरण, हालत नाजुक

212

बीजापुर। CG CRIME NEWS : नक्सल प्रभावित इलाके से बड़ी खबर आ रही है। जहां पूर्व सरपंच महेश गोटा को देर रात नक्सलियों ने छोड़ दिया है। महेश गोटा को बुरी तरह से जख्मी हालत में छोड़कर नक्सली फरार हो गए। फिलहाल महेश गोटा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बता दें कि रविवार को जिले के फरसेगढ़ इलाके में आदिवासी परम्परा अनुसार चिकट राज पहाड़ में कुटरू ईलाके से पूजा अर्चना के लिए ग्रामीण पहुंचे थे।

देर रात नक्सलियों ने महेश गोटा को बेहद ही गंभीर हालत में रिहा कर दिया गया है। अपह्त महेश गोटा को धार धार हथियार से वार कर नक्सलियो ने छोड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोमनपल्ली के पास घायल अवस्था मे महेश गोटा मिले। परिजन घायल महेश को लेकर कुटरू हॉस्पिटल पहुंचाए, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक कहा है। 2012 में पिता की हत्या के बाद भी महेश गोटा को अगवा था। अब तक गोटा के कुल परिवार से 3 को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा है।