Sunday, March 22, 2026
Home क्राइम CG CRIME NEWS : लड़की से बात करने को लेकर हुआ जमकर...

CG CRIME NEWS : लड़की से बात करने को लेकर हुआ जमकर विवाद, बेसबॉल बैट और डंडे से पीटपीटकर एक युवक की हत्या

439

दुर्ग। CG CRIME NEWS : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के खुर्सीपार में युवक मलकीत सिंह की हत्या के बाद अगली रात कोहका में फिर एक हत्या हो गई है। शनिवार की रात कोहका क्षेत्र में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहां भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान चंद्रशेखर ठाकुर (38 वर्ष) निवासी सुंदर नगर कोहका के रूप में हुई है। घटना रात 9:30 बजे सुंदर नगर की है। यहां रहने वाले सचिन चौधरी किसी लड़की से खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान वहां चंद्रशेखर का छोटा भाई युगल किशोर निकला। उसने सचिन को कहा, इस तरह कहीं भी लड़की से बात करने से उसके घर के पास का माहौल खराब होता है। इसे लेकर सचिन युगल से झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ता देख चंद्रशेखर ठाकुर घर से बाहर आया और दोनों का विवाद शांत कराने लगा।
इस पर सचिन ने अपने भाई गोविंदा चौधरी को फोन करके बुला लिया। गोविंदा बेस बल्ला और डंडा लेकर आया और चंद्रशेखर को बुरी तरह पीटने लगा। उसकी छाती में संघातक वार के कारण गहरी चोट लग जाने से वो वहीं ढेर हो गया। सूचना पर 112 की टीम पहुंची। उसने चंद्रशेखर को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया।
वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्मृति नगर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि चंद्रशेखर और उसका भाई युगल राज मिस्त्री का काम करते हैं। आरोपित अक्सर वहां लड़की से बात करते रात में खड़ा होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।