Sunday, September 13, 2026
Home Breaking Breaking News : CG में छिपे बांग्लादेशी घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई, गृहमंत्री...

Breaking News : CG में छिपे बांग्लादेशी घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई, गृहमंत्री विजय शर्मा सख्त…

238

The Duniyadari:दुर्ग-  गृहमंत्री विजय शर्मा ने भिलाई में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आने वाले लोग छत्तीसगढ़ में जहां भी होंगे, उन्हें वहां से निकाला जाएगा और बाहर भेजा जाएगा। यह कार्रवाई प्रदेश में चलेगी।

विजय शर्मा ने कहा कि कोंडागांव जिले से 46 बांग्लादेशी अभी जेल में हैं। इसी तरह बस्तर से लगभग 500 और कवर्धा जिले से करीबन 350 बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर भेजा गया है। जहां भी बांग्लादेश से आए लोगों के रहने की जानकारी उन्हें मिलेगी, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

गृहमंत्री ने कहा कि अगर वह लोग गलत तरीके से यहां आए होंगे तो उनको गिरफ्तार कर वापस उनके देश भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में भी बांग्लादेशी लोगों के रहने की जानकारी मिली है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि जंगलों में बंदूक लेकर घूमने वाले नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने का हमारा मुख्य उद्देश्य है।

बस्तर ओलिंपिक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। उस दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कई बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे। साथ ही साथ यह भी आह्वान करेंगे कि जंगल में बंदूक लेकर घूमने वाले नक्सली मुख्य धारा से जुड़ें। वापस आकर समाज की सेवा की प्रक्रिया को अपनाएं।