Sunday, September 13, 2026
Home Breaking बड़ी खबर: आश्रम के 27 बच्चे बीमार, 9 बच्चों को ICU में...

बड़ी खबर: आश्रम के 27 बच्चे बीमार, 9 बच्चों को ICU में भर्ती…

228

The Duniyadari:बीजापुर– जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां माता रुक्मणी आश्रम के 27 बच्चे बीमार पड़ गए हैं। 9 बच्चों को ICU में भर्ती किया गया है। सभी बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आश्रम में खाना खाने के बाद बच्चों तबियत बिगड़ी, जिसके चलते फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

यह पूरा मामला बीजापुर के धनोरा स्थित माता रुक्मणी आश्रम का है, जहां उल्टी दस्त से लगभग 27 बच्चे बीमार हो गए हैं। 9 गंभीर बच्चों को ICU में भर्ती किया गया है, बाकी बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

कहा जा रहा हा कि, अधीक्षक की लापरवाही के चलते बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। ये जानकारी भी सामने आई है कि, अधिकारी निरीक्षण नहीं करते इसी वजह से ऐसे हालत बनी हुई है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।