Wednesday, March 4, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम की छुट्टी, प्रदीप राठिया...

CG News: मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम की छुट्टी, प्रदीप राठिया को प्रभार

249

जशपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम शबाब खान को एसडीएम पद से हटा कर कलेक्टर आफिस अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर प्रदीप राठिया को एसडीएम फरसाबहार बनाया गया है।

 

CG News: बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय का विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी फरसाबहार एसडीएम के अंतर्गत आता है। फरसाबहार क्षेत्र के स्थानीय नेताओं का कहना है एसडीएम शबाब खान पर कई गंभीर आरोप में पहले शिकायत हो चुकी है।

 

CG News: बताया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर शबाब खान पर पूर्व संसदीय सचिव यूडी मिंज का सीधा संरक्षण होने के कारण बार बार हो रहे शिकायत बावजूद कार्यवाही नहीं हो पा रही थी। लेकिन, भाजपा की सरकार बनते ही प्रथम दृष्टया एसडीएम शबाब खान को फरसाबहार से हटाया गया है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इनके विरुद्ध हुई सभी शिकायतों पर जांच और कार्यवाही शुरू होगी।