Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़CG News: मुर्गा-अंडा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 1 की मौत, 9...

CG News: मुर्गा-अंडा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 1 की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती

जगदलपुर/दंतेवाड़ा। CG News: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के पालनार के लेकाम पारा में शुक्रवार को मुर्गा-अंडा खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मुर्गा और अंडा खाने के बाद सल्‍फी का सेवन किया था।

CG News: जानकारी के अनुसार पालनार ग्राम पंचायत के लेकाम पारा इलाके का है। इसी गांव के रहने वाले अक्षय, देवा, राजू, हितेश, भीमा, सोना, बामन, लखमा, हड़मा सहित दस लोग एक साथ काम करने गए थे। सभी वहीं रहकर काम कर रहे थे।

CG News: दो दिन पहले भी सभी ने मुर्गा और अंडा खाया था और सल्‍फी पी थी। फिर सुबह भी इसी खाने को फिर से खा लिया। जिसके बाद अचानक एक के बाद एक करके सभी तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्‍टी और दस्‍त की शिकायत होने लगी। सभी घर पर ही देसी इलाज कर रहे थे।

CG News: इसी दौरान एक 16 साल के युवक की तबीयत ज्‍यादा बिगड़ गई। इसी दौरान युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इसके बाद 5 लोगों का पालनार और 4 लोगों का किरंदुल प्रोजेक्ट अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसमें बुधराम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments