CG News: रमेश बैस ने मराठी में ली महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ, बड़ी संख्या में रायपुर के भाजपा नेता पहुंचे थे मुंबई

0
258

मुंबई/रायपुर। CG News: रायपुर संसदीय क्षेत्र से सात बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रमेश बैस ने शनिवार को महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में मराठी में शपथ ग्रहण की। बॉम्बे उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें अभिभावक बताया। बैस के शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर से भी बहुत से भाजपा नेता मुंबई पहुंचे थे, जो इस पल के गवाह बने।

बता दें कि 2019 में रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। जहां वे दो साल रहे। जुलाई 2021 में बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया। अब वे महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद संभाल रहे हैं।