अंबिकापुर। CG News: छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज आदिवासी नेता धर्मजीत सिंह ने शनिवार भाजपा ज्वाइन किया है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के सामने धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में अंचल के आदिवासियों ने भी पार्टी का दामन थामा।
CG News: अंबिकापुर के कलाकेन्द्र मैदान में आज भाजपा जनजाति अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में धर्मजीत सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग भी पहुंचे थे।