Saturday, October 31, 2026
Home Breaking CG NEWS : ट्रैफिक पुलिस ने 4 शराबी वाहन चालकों का काटा...

CG NEWS : ट्रैफिक पुलिस ने 4 शराबी वाहन चालकों का काटा चालान

293

धमतरी- पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा शहर के अंदर एंव शहर के बाहर हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमो का पालन कराने, निर्बाध दुर्घटना रहित यातायात व्यवस्था बनाने कार्य किया जा रहा है।

जिसके परिप्रेक्ष्य में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चंद्रा के द्वारा हमराह स्टॉफ के साथ शहर के घड़ी चौक, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा चौक एवं रूद्री चौक में आकस्मिक वाहन चेकिंग पांईट लगाकर 60-70 वाहनो की चेकिंग की गई,जिसमें 04 वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये गये, जिनके विरूद्ध धारा 185 एमव्हीएक्ट का ईस्तगाशा तैयार कर न्यायालय पेश किया जावेगा।

यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। धमतरी पुलिस यातायात पुलिस आमजनों एंव वाहन चालकों से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलावे यातायात नियमो का पालन करें, यातायात पुलिस का सहयोग करें।