Wednesday, March 25, 2026
Home दुर्घटना CG News: पीसीसी अध्यक्ष के लिए दीपक बैज के अलावा अमरजीत भगत...

CG News: पीसीसी अध्यक्ष के लिए दीपक बैज के अलावा अमरजीत भगत नाम भी चला था…मगर नहीं बन पाई सहमति, संगठन में बदलाव के संकेत

344

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के 6 माह पहले सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपकर पार्टी हाईकमान ने बस्तर में अपनी पकड़ बरकरार रखने की बड़ी कोशिश की है।

सूत्रों के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल ने पार्टी नेताओं के सामने दीपक बैज के अलावा अमरजीत भगत का नाम सुझाया था। बैज के नाम पर विधानसभा अध्यक्ष डां चरणदास महंत और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की सहमति रही है।

कहा जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी सैलजा हाल में प्रदेश कांग्रेस में बदलाव से संतुष्ट नहीं थी। उन्होंने मरकाम की नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। इसके बाद मरकाम के बदलने के संकेत मिलने लगे थे। हालांकि मरकाम को कोई अहम जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।

पीसीसी में बदलाव के बाद पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मोहन मरकाम के पार्टी को दिए उनके योगदान के लिए आभार जताया है। इसके साथ नए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।