Wednesday, July 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News:  प्रिंसिपल से तंग आकर छात्रा ने खाया जहर, थाने में...

CG News:  प्रिंसिपल से तंग आकर छात्रा ने खाया जहर, थाने में हंगामा

476

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 17 साल की एक स्कूली छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा की मौत के बाद उसकी सहेलियों ने परिजनों को बताया कि वह स्कूल के प्रिंसिपल की प्रताड़ना से परेशान थी।

प्रिंसिपल ने छात्रा की पिटाई भी की थी। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों समेत भारी संख्या में ग्रामीण प्रिंसिपल के खिलाफ थाने में FIR करवाने पहुंचे हुए हैं। घटना के बाद से प्रिंसिपल से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मामला कांकेर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।