Thursday, April 18, 2024
Homeछत्तीसगढ़सीजी न्‍यूज: महिला से दिनदहाड़े साढ़े चार लाख की लूट, बाइक सवार...

सीजी न्‍यूज: महिला से दिनदहाड़े साढ़े चार लाख की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिला के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने साढ़े 4 लाख की लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी है। बताया जा रहा हैं कि महिला बीसी का पैसा लेकर वापस घर लौटर रही थी, तभी बदमाशों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया।

भिलाई-3 थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के वक्त एक महिला कुम्हारी से लौट रही थी। रास्ते मेें सोमनी नर्सरी के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला का रास्ता रोक लिया। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले बदमाशों ने उसके पास रखे बैंग को छिनकर फरार हो गए।

बताया जा रहा हैं कि महिला बीसी के 4.50 लाख रूपए लेकर घर लौट रही थी। पुलिस ने फरार लुटेरों का सुराग जुटाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही महिला के बताये बाइक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments