Wednesday, September 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: प्लायवुड कंपनी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां...

CG News: प्लायवुड कंपनी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौजूद, मची अफरा.तफरी

323

भिलाई। CG News: दुर्ग जिले के भिलाई जेवरा सिरसा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक प्लायवुड कंपनी में भीषण आग लगी है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद होने के बाद भी शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

CG News: मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के जेवरा सिरसा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गोयल प्लायवुड में दोपहर आसपास भीषण आग की लपटें उठती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग की भयावहता को देखते हुए बीएसपी और निगम टीम को भी बुलवाया।

CG News: हवा तेज होने की वजह से आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना टीम को करना पड़ रहा है। कंपनी मालिक शहर से बाहर हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे हैं।