Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 30 को बिलासपुर...

CG News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 30 को बिलासपुर में, जनसभा की तैयारी में जुटी बीजेपी

205

रायपुर/बिलासपुर। CG News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 30 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा की सभा के लिए बिलासपुर जिला ईकाई ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा वे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के गृह जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला दौरा होगा।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं वे भाजपा के महा जन संपर्क अभियान के तहत आ रहे हैं। उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा। वे भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा भी लेंगे।

इस अभियान के तहत अब तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अर्जुन मुंडा, अश्विनी चौबे, फग्गनसिंह कुलस्ते और गिरीराज सिंह भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत अलग अलग जिलों में प्रवास कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं इसे देखते हुए प्रदेश में लगातार बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को दौरा चल रहा है।